फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 145 बेड के भवन में शुरू हुई इमरजेंसी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल परिसर में अब इमरजेंसी सुविधा नए स्थान पर 145 बेड के भवन में शुरू हो गई है। यहां डाॅक्टर के साथ स्टाफ भी अधिक होंगे। यहां आने वाले मरीजों को रेड, यलो और ग्रीन जोन के हिसाब से भर्ती कर इलाज किया जाएगा। नए इमरजेंसी भवन में दवा, ऑक्सीजन के साथ ही मानिटर आदि की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

अभी तक मंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी प्रथम गेट पर रक्तदान कोष के सामने थी। मेडिकल काॅलेज के अधीन होने के बाद ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी अलग स्थान पर शुरू की जानी थी। ट्रामा सेंटर को तो रेड, यलो और ग्रीन जोन के हिसाब से शुरू कर दिया गया, परंतु इमरजेंसी पुराने स्थान पर संचालित हो रही थी। मरीजों की अधिक भीड़ होने पर इमरजेंसी कक्ष छोटा पड़ जा रहा था। इसे देखते हुए प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने इमरजेंसी को 145 बेड के भवन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार से इमरजेंसी 145 बेड के वार्ड में शिफ्ट हो गया।
इमरजेंसी सेवा ट्रामा सेंटर के सामने बने 145 बेड के भवन में चलेगी। प्राचार्य डाॅ. आरबी कमल ने बताया कि ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी आमन-सामन हो जाने से मरीजों को परेशानी नहीं होगी। मरीज बढ़ने पर स्टाफ भी सहयोग के लिए रहेगा। उन्होंने बताया कि नए इमरजेंसी में 30 बेड लगवाए गए हैं। इसे रेड, यलो और ग्रीन जोन में बांटा गया है। गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में भी भर्ती कर डाॅक्टर उपचार करेंगे। इसके बाद जरूरत के हिसाब से वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। कम गंभीर मरीज को यलो और उससे कम गंभीर को ग्रीन जोन में भर्ती किया जाएगा। मेडिकल काॅलेज के सहायक आचार्य और इमरजेंसी के प्रभारी डाॅ. प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में गाइड लाइन के तहत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इमरजेंसी में हर बेड पर ऑक्सीजन रहेगा। इसके लिए ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ऑक्सीजीन कंसन्ट्रेटर भी रखा गया है। मानिटर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें