फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्राॅनिक उपकरण रहेंगे प्रतिबंधित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की। कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित है। यह परीक्षा 17 जनवरी को जिले के 12 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेटों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा निर्देश की प्रति उपलब्ध करा दी गई है। उसे भलीभांति अध्ययन करते हुए नकल परीक्षा कराना सुनिश्चित कराएं। बैठक में परीक्षा के लिए आयोग से नामित प्रेक्षक मो. इस्माइल खान ने आयोग के दिशा निर्देशों को पढ़कर सुनाया और बताया कि जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित है। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 4992 परीक्षार्थी व द्वितीय पाली में दोपहर बाद तीन बजे से पांच बजे तक मात्र पांच परीक्षा केद्राें पर 1815 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो फोटो तथा आईडी प्रूफ की मूल प्रति तथा एक छाया प्रति लेकर उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशक का भली भांति अध्ययन करते हुए लाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र व अन्य अधिकारी व मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें