फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसान के बेटे समर ने 98.6 फीसदी अंकों के साथ जिले में किया टाॅप

विज्ञापन
टॉपर समर गिरी को मिठाई ​खिलाती उनकी मां सोनी गोस्वामी
विज्ञापन
- देर शाम जारी हुए परिणाम से बच्चों और अभिभावकों में खुशी की लहर
विज्ञापन

मिर्जापुर। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार की देर शाम जारी हुआ। किसान के बेटे और सनबीम स्कूल हुरुआ के छात्र समीर गिरि ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले को टाॅप किया। इसके साथ ही वर्धमान स्कूल के ध्रुव यादव 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व लायंस स्कूल के वेदांत राज जैन 97. 8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
जिले में इस बार सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में 8200 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। सीबीएसई ने यह तो घोषणा की थी कि 10 से 15 अप्रैल के बीच परिणाम जारी होगा लेकिन बुधवार सुबह तक सब शांत था। दोपहर में अचानक सूचना मिली कि बुधवार को ही परिणाम जारी होगा। इसके बाद देर शाम परिणाम घोषित किया गया। सर्वर डाउन होने से परीक्षाफल डाउनलाेड होने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इंजीनियर बनना चाहते हैं समर
समर गिरि इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह 12वीं में गणित के साथ पढ़ना चाहते हैं। जेईई से इंजीनियरिंग में प्रवेश लेना चाहते हैं। उनकी बहन जागृति भी इसी कक्षा में हैं। उसने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। समर गिरि के पिता मनोज कुमार गिरि किसान हैं। खेती बारी करते हैं। उनकी माता सोनी गोस्वामी गृहिणी हैं। परीक्षा का परिणाम जानकर उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल पड़े। उन्होंने कहा कि आज उनकी मेहनत सफल हो गई।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें