फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते बिजली विभाग जेई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ता से जुर्माने की राशि कम करने के नाम पर मंगलवार को रिश्वत लेते जई अजय कुमार दूबे को उसके कार्यालय से एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम आरोपी जई को चुनार कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के खम्हवा जंमती गांव निवासी शिकायतकर्ता सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आटा चक्की संचालित करने के लिए जेई से बात किया गया था। जिस पर 45000 रुपया लेकर 10 जून को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्शन कर दिया गया। इसके बाद कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया। जिस पर 16 जून को आनलाइन आवेदन किया गया। आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर 35000 रुपये की मांग अवर अभियंता द्वारा किया गया। मांग पूरी न करने पर 20 जून को विभाग के द्वारा अनाधिकृत रूप से बिजली का उपभोग के आरोप में 1216996 रुपये का जुर्माना लगाकर नोटिस थमा दी गयी। जब जुर्माने की धनराशि कम करने के लिए कहा गया तो अवर अभियंता द्वारा बार- बार शिकायतकर्ता को तंग किया जाने लगा।जिससे आजिज आकर उपभोक्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन वाराणसी इकाई से किया। मंगलवार को अपराह्न शिकायतकर्ता रिश्वत के नाम पर मांगी गयी धनराशि लेकर पहुंचा और अवर अभियंता अजय कुमार दूबे को दिया। इसी दौरान टीम ने छापामारी कर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि अवर अभियंता के पास से 500 रुपये का 40 नोट बरामद किया गया है। टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, निरीक्षक संध्या सिंह, मुख्य आरक्षी पुनीत कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, आरक्षी सुमित कुमार भारती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें