फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-टू वार्ड में कटी बिजली, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर में बने कोविड के एल-टू अस्पताल की बिजली आपूर्ति रात को कट गई थी। इससे मरीजों को परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति बंद होने से ऑक्सीजन सप्लाई भी रूक गई थी। इस कारण मरीजों को समस्या हुई। लोगों ने जनप्रतिनिधियों को इससे अवगत कराया। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ और बिजली विभाग के अधिकारियों से बात किया, तब जाकर समस्या का निराकरण हो सका। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है, बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिजली आपूर्ति बहाल थी, एमसीवी गिरने से समस्या हुई थी।
विज्ञापन

कोविड के एल-टू वार्ड में इस समय 32 मरीज भर्ती है। बृहस्पतिवार की रात को अचानक बिजली कट गई। बिजली कटने पर ऑक्सीजन भी रुक गया। मरीजों का आरोप है कि बिजली कटने के बाद ऑक्सीजन सप्लाई रूक गई। एक मरीज ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि कोविड-एलटू का हाल बुरा है। बिजली की आपूर्ति सही नहीं हो रही है। सांसद, विधायक को सूचना देने के साथ राज्य कोविड हेल्पलाइन को सूचना दिया गया। बिजली कटौली की सूचना पर जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर निराकरण कराया। इस संबंध में एसआईसी डा. कमल कुमार ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे की बिजली सप्लाई है, कटने पर जनरेटर लगा है। किसी प्रकार की समस्या उनके संज्ञान में नहीं आई। वहीं बिजली बिभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने बिजली कटने की समस्या से अवगत कराया, पर बिजली कटौती की समस्या नहीं थी। बिजली आपूर्ति बहाल थी। अस्पताल में ही कोई आंतरिक समस्या से बिजली कटी थी। जिसे सही कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें