मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के डंगहर मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान में बिजली का कार्य करते समय करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल निवासी धनी जायसवाल (47) चार दिन एक मकान में बिजली के वायरिंग का काम कर रहा था। मंगलवार को वह काम पर गए थे। शाम के समय करंट लग गया। आसपास के लोगों से परिजनों को सूचना हुई तो वे मौके पर पहुंचे और धनी जायसवाल को मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक करंट लगने पर तुरंत अस्पताल लेकर आया होता तो जान बच सकती थी। पर वह घर पर ही घरेलू उपचार के तहत धनी के शरीर पर राख मल रहा था।