फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहना साफ करने के बहाने तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव में मंगलवार की दोपहर गहना साफ करने के बहाने तीन लाख का गहना लेकर ठग चंपत हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी लक्ष्मीकांत पांडे की पत्नी किरण और बहू नीलू दोपहर में घर पर थीं। इस दौरान बाइक से दो युवक उनके घर पहुंचे। एक युवक घर के अंदर आया और गहना व टाइल्स साफ करने के पाउडर के बारे में जानकारी दी। उसने किरण देवी की लरी लेकर साफ करके दिखाई। लरी साफ होने पर उनकी बहू नीलू अपना गहना लेकर आई। ठग ने पानी गर्म करके लाने के लिए कहा। पानी गर्म होने पर उसमें पाउडर और गहना डाल दिया। इस बीच उसने भगौने से गहना निकाल लिया। बाद में गैस बंद करके बोला कि ठंडा होने पर इसे साफ कर लीजिएगा। इसके बाद वह बाहर आया और बाइक पर बैठकर भाग गया। इस पर महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने भगौने में जाकर देखा तो कोई गहना नहीं था। बाहर आकर जब तक उन्होंने शोर मचाती तब तक दोनों बाइक से भाग चुके थे । इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि ठगी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें