राजगढ़। राजगढ़ गांव में शनिवार की शाम बिजली बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिर गया।
शुक्रवार को क्षेत्र में दिनभर बिजली कटौती के बाद देर रात आपूर्ति शुरू की गई। आपूर्ति शुरू होते ही राजगढ़ गांव में एलटी लाइन का जर्जर तार टूटकर सड़क पर गिर गया। बस्ती से सटा हुआ राजगढ़ गांव का तिराहा होने से सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। गनीमत रहा कि रात होने के कारण सड़क से गुजरने वाला नहीं था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। ग्रामीणों रात में ही राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता पंचधारी सिंह को दी।