फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में लटक रहे विद्युत तार

Mon, 04 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विंध्याचल। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
इस बार का नवरात्र आठ दिन का होगा, यह आठ अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन अभी तक मेले की तैयारी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। मेले में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे, लेकिन व्यवस्थाएं नाकाफी होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


विंध्याचल धाम में नवरात्र मेले की तैयारियां अत्यंत धीमी गति से होने से समय से सभी तैयारियां पूर्ण नहीं हो पाएंगी, जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ेगा। चाहे गंगा घाट हो, प्रमुख गलियां या सड़कें हों या फिर अष्टभुजा पहाड़  की व्यवस्था सभी जगहों की तैयारियां आधी-अधूरी नजर आ रही हैं।

विंध्याचल के गंगा घाटों पर अभी तक न तो साफ-सफाई सहित प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त  हो पाई और न ही अस्थायी शौचालय व महिलाओं के वस्त्र बदलने के स्थान को बनवाने की तैयारी ही शुरू हो पाई है। नाहर की गली में दो विद्युत पोल लटक रहे हैं, वहीं विंध्यधाम की सातों गलियों में जगह-जगह विद्युत तार लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


विंध्याचल मंदिर परिसर में लगे एक दर्जन सीसी कैमरे में से दो खराब हैं, जिसे नहीं बदलवाया जा रहा है, वहीं मंदिर के आसपास छुट्टा पशुओं का विचरण होने से भक्तों को परेशानी हो रही है। कच्चाघाट, दीवानघाट, अखाड़ाघाट, इमलीघाट एवं गुदाड़ाघाट पर स्नान करने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।

विंध्याचल के न्यू वीआईपी रोड और पुरानी वीआईपी रोड पर लगे प्लास्टिक के टीन शेड को बदलवाने का कार्य नहीं हो पा रहा है। सातों गलियों की नालियां जाम पड़ी हैं, जिसको ठीक कराने की कोई पहल नहीं की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से विंध्याचल कोतवाली से मंदिर तक लगे दुकानों के उपर लगे प्लास्टिक को हटवा दिया गया है, वहीं दुकानदारों का कहना है कि धूप में भक्तों को परेशानी होगी और गली में मैट बिछाने की भी व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें