फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित

Tue, 08 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की सोमवार को संघ सभागार में हुई वार्षिक आम सभा बैठक में 19 दिसंबर तक वर्ष 2016 के लिए संघ पदाधिकारीगण का चुनाव पूर्ण कराने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन


बैठक के दौरान संघ के सचिव द्वारा सदन के पटल पर वर्ष भर का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2016 के लिए पदाधिकारीगण का चुनाव पूर्ण कराने के लिए अधिवक्ता खालिद नदीम रहमानी व महेंद्र कुमार मिश्र को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।

बैठक के दौरान कहा गया कि संघ के सभी अस्थाई सदस्य दस दिसंबर को अपरान्ह तीन बजे तक स्थाई सदस्यता ग्रहण करके चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दस दिसंबर को होगा। वहीं 11 दिसंबर को अपरान्ह तीन बजे तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

नामांकन फार्म की बिक्री व मतदाता सूची की बिक्री 12, 14, 15 दिसंबर को पूूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा, नामांकन फार्म 14 व 15 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से सांय चार बजे तक जमा करेंगे।
विज्ञापन



नामांकन फार्म की जांच 16 दिसंबर को तथा नाम वापसी 16 दिसंबर को ही अपरान्ह डेढ़ बजे से दोपहर तीन बजे तक करेंगे। सभी पद के लिए वैद्य पाए गए प्रत्याशियों की सूचना 16 दिसंबर को प्रकाशति की जाएगी।

टेंडर मतदान कराया जाएगा तथा नियमित मतदान संघ भवन परिसर में 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे से सांय चार बजे तक कराया जाएगा।

बताया गया कि सभी पदों के लिए मतगणना 19 दिसंबर को सांय साढ़े चार बजे प्रारंभ होगी तथा उसी दिन पूर्ण होगी तथा निर्वाचित पदाधिकारीगण को निर्वाचन प्रमाण पत्र मतगणना के पश्चात 19 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी व संचालन सचिव दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें