फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चुनार तहसील अधिवक्ता समिति का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति के चुनाव में प्रचार प्रसार के अंतिम दिन सोमवार को सभी उम्मीदवारों ने अपने जीत के लिए ताकत झोंक दी है। उम्मीदवारों रविवार से ही अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं के घर-घर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने का और जीत के लिए आशीर्वाद मांग रहे है। सोमवार को तहसील पहुंचने के बाद उम्मीदवार अधिवक्ता चैंबरों में मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर ही रहे थे साथ ही उनसे जुड़े वरिष्ठ, कनिष्ठ अधिवक्ता समर्थक तहसील परिसर में कई बार चक्रमण कर अपने उम्मीदवार की जीत के लिए प्रचार प्रसार करते नजर आएं। चुनाव लड़ रहे हर उम्मीदवार अपने जीत की दावेदारी कर रहे हैं लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा यह मंगलवार की देर शाम परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा। छह जनवरी को अधिवक्ता समिति के होने वाले चुनाव में कुल 414 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री पद सहित नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पद पर त्रिकोणीय संघर्ष होगा जबकि संयुक्त मंत्री पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरकर अपनी किस्मत आजमाएंगे। चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिवशंकर सिंह, शीतला प्रसाद यादव व सुनील कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राममूरत यादव, जयंत दास व दिनेश कुमार व महामंत्री पद रामविलास सिंह, बिरेन्द्र प्रताप पटेल, मनोज यादव के बीच त्रिकोणीय संघर्ष होगा जबकि संयुक्त मंत्री पद पर अविनाश, बृजेश चौबे के बीच मुकाबला होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें