फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सपा की बैठक में खाद, बिजली, खराब सड़काें का उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी मझवां, चुनार, छानबे विधानसभाओं की बैठक सोमवार को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में संपंन हुई। इस अवसर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सपा सरकार की उपलब्धियों को गांव गांव पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान खाद, बिजली, खराब सड़के आदि की समस्याओं को कार्यकर्ताओं ने जनपंचायत में प्रमुखता से उठाया। चुनार विधानसभा क्षेत्र की बैठक जमालपुर कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 18 वर्ष से ऊपर नए मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने में जोर दिया गया। बैठक में वीरेंद्र प्रताप, चंद्रगुप्त बिया, दिनेश यादव, विमल गुप्ता, जटाशंकर यादव, अमरजीत यादव आदि रहे। मझवां विधानसभा की बैठक गुरसंडी में विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि सपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बैठक में भोलानाथ यादव, चन्दू यादव, सौरभ सिंह, लाल बहादुर यादव आदि रहे। छानबे विधानसभा की बैठक विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद की अध्यक्षता में विधानसभा कार्यालय लालगंज में संंपंन हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़के खराब है। किसानों का धान क्रय केंद्र पर नहीं तौला जा रहा है। बिजली, पानी के अलावा खाद की समस्या उत्पन्न है। बैठक में हरिशंकर यादव, शहनवाज खान, जुम्मन खान, रविन्द्र कोल, जितेन्द्र कोल, आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें