फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टहलने निकली वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव में ट्रेन से कटकर मृत वृद्धा के परिजन। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिरसी बघेल गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे टहलने निकली वृद्धा मुन्नी देवी (65) की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से पांच सौ मीटर रेलवे ट्रैक की ओर टलहने गई थी। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। अवधेश सिंह ने पत्नी मुन्नी देवी की पहचान की। महिला को एक बेटा था। 20 साल पहले गुजरात में हादसे के दौरान मौत हो गई थी। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन


संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर युवक की मौत

जिगना। जिगना स्टेशन पर साइकिल लेकर रेल लाइन पार करते समय एक अज्ञात व्यक्ति की मंगलवार की देर शाम डाउन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। 35 वर्षीय अज्ञात युवक गुब्बारा बेचता था। मंगलवार की शाम छह बजे जिगना स्टेशन के प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर के पास से साइकिल सहित रेल लाइन पार कर रहा था। अप लाइन पार कर डाउन लाइन पर पहुंचा था कि सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि ट्रेन से कटे युवक की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें