ये है पूरा मामला
इसके बाद कुछ दिनों के लिए वृद्धाश्रम के प्रबंधक को हटा दिया गया था, लेकिन पुनः नियुक्ति कर दी गई, जिसके बाद अब लगातार उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।
भरत कुमार ने बताया कि उनको वृद्धाश्रम से धक्का मार कर बाहर निकाल दिया गया। वृद्धाश्रम गरीब असहाय वृद्ध जनों के लिए बना है। मेरी स्थिति ऐसी है कि अब मैं कहां जाऊ?
सभासद मंजू देवी ने बुजुर्गों को आश्वासन दिया है कि वे उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की मांग करेंगी। वृद्धाश्रम के प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि 26 अक्टूबर को भरत कुमार द्वारा एक असहाय व्यक्ति को मारा पीटा जा रहा था। इसके बाद उनके कर्मचारियों द्वारा छुड़ाया गया। आरोप निराधार और गलत है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह ने बताया कि वे गुरुवार को ही आश्रम का निरीक्षण करने गए थे, कोई समस्या नहीं है। कहा कि कमला प्रसाद की समस्या यह है कि उनकी पत्नी आती हैं और रहती हैं। खाना-पीना भी करती हैं। यह संभव नहीं है। वृद्धाश्रम वृद्धों के लिए है।
मामला संज्ञान में आने के बाद देर शाम सीडीओ विशाल कुमार ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्हाेंने बताया कि प्रबंधन के लोगों से बातचीत की गई है। कुछ छोटे-छोटे मामले सामने आए हैं, जिनको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। खाने में तेल-मसाला ज्यादा मिलने की भी शिकायत है, उसे ठीक करवाया जाएगा। कहा कि यहां पर शिकायत पेटिका लगवाई जाएगी ताकि लोग अपनी बात रख सकें।