फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के गोबरदहा गांव के सामने बाइक की टक्कर से मृत जैसराम सिंह। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार के गोबरदहा गांव के सामने रविवार सुबह साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय जैसराम सिंह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी चेचरी मोड़ चुनार ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। गोबरदहा गांव निवासी पुत्र रिंकू ने बताया कि पिता जैसराम रविवार की सुबह गाय को चारा डालने के लिए सड़क की ओर गए थे। चारा डालने के बाद वह पटरी पार कर दुकान पर अखबार पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जैसराम सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। रेफर किए जाने पर परिजन घायल को लेकर वाराणसी पहुंचे, लेकिन माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें