फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन

सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मंगरहा गांव निवासी अधेड़ सोमवार मंगलवार की देर रात दो मंजिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय बाबूलाल सिंह पुत्र विश्राम साधन सहकारी समिति बगहा के संचालक मंडल के सदस्य थे। वह मंगलवार की रात को दो मंजिला मकान के छत पर सो रहे थे। रात में लघुशंका करने के लिए उठे। इस दौरान छत से आंगन में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए प्राइवेट गाड़ी से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें