जमालपुर। लाकडाउन के कारण शादी विवाह को लोग टाल रहे हैं, लेकिन ऐसे भी कई परिवार हैं जो तय तिथि पर ही शादी करने के विचार में हैं। ऐसे ही एक युवक ने लाकडाउन के कारण बाइक से शादी करने पहुंचा और मंदिर में शादी की। लोढ़वा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर बुधवार को वर और वधू के परिजनों की उपस्थिति में वर और कन्या एक दूसरे को वरमाला डाल कर शादी के अटूट बंधन में बंध गए।
करीब तीन माह पहले ओडी गांव निवासी राम अचल ने बेटी चांदनी की चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में गोपी के पुत्र रामबली के साथ शादी तय की। लेकिन इस बीच लाकडाउन के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है, इसलिए बारात नहीं लाई सकती है। ऐसे में शादी के तय तिथि पर बाइक पर सवार होकर रामबली सिलौटा मंदिर पर पहुंचा। कन्या पक्ष के मौजूदगी में चांदनी को वर माला डाल कर उसे अपनी जीवन संगिनी बना लिया। विवाह के दौरान दोनो पक्षों से 5-5 लोग शामिल हुए। लड़के की ओर से उसके माता-पिता, बहन, बहनोई के अलावा लड़की पक्ष से कन्या के माता-पिता व भाई मौजूद रहे।