इंस्पायर इंडिया के लिए चयनित कंपोजिट विद्यालय कुबरी की छात्रा पिंकी।-सोशल मीडिया।
पटेहरा। ब्लॉक क्षेत्र के कुबरी स्थित कंपोजिट विद्यालय में आठवीं की छात्रा पिंकी का चयन इंस्पायर प्रोग्राम के लिए चयनित हुई है। पटेहरा कला निवासी पिंकी की उपलब्धि पर शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने बधाई दी।
डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता है। योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को विज्ञान आधारित मॉडल व प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाती है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि छात्रा शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही है। विज्ञान विषय में विशेष रुचि है। चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।