जरगो बांध में हत्या करने वाले इनामी आठवें आरोपी विनोद पाल को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम था। मामले में सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
जरगो जलाशय के आठवें गेट के आगे पहाड़ी के पास कटिया डालकर मछली मारने पर जलाशय की सुरक्षा में लगे ठेकेदार के चौकीदारों ने प्रदीप पटेल की हाॅकी से पिटाई करने के बाद बाद जलाशय में फेंक दिया था।
इस घटना में प्रदीप की मौत हो गई थी। मामले में ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया था। इसके बाद प्रदीप पटेल की पत्नी प्रियंका पटेल ने 21 अगस्त को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
मामले में सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके है थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि मामले में आठवें आरोपी 25 हजार के इनामी विनोद पाल निवासी नुनौटी तेंदुआ कला चुनार को गिरफ्तार किया गया।