फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निकाय चुनाव के लिए आठ जोनल व 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आठ जोनल व 26 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।यह जानकारी निकाय चुनाव की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दी। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिलों में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निकाय चुनाव पारदर्शी तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका मिर्जापुर में वार्डों की संख्या 38 व मतदान केंद्र 71, नगर पालिका चुनार में 25 वार्ड व 16 मतदान केंद्र तथा नगर पालिका अहरौरा में 25 वार्ड 7 मतदान केंद्र हैं। नगर पंचायत कछवां में 12 वार्ड व तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार से जिले के सभी निकायों में कुल 100 वार्डों में 97 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आठ जोनल एवं 26 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। उन्होेंने बताया कि मतदान निर्वाचन किट के लिए आदेश दिए जा चुके हैं। नाम निर्देशन पत्र एवं अन्य प्रपत्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जरूरी तैयारी पूरी करा ली गई है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें