फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कर्णावती नदी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। भाऊसिंह का पुरा ऊर्फ अतरैला गांव में मंगलवार को दोपहर बाद कर्णावती नदी में आठ वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के भाऊसिंह का पूरा ऊर्फ अतरैला निवासी अजय कुमार बिंद का आठ वर्षीय पुत्र अमन अपने साथियों के साथ मंगलवार को दोपहर दो बजे घर से 500 मीटर दूर कर्णावती नदी के शंकर जी घाट घूमने गया था। इस दौरान वह अचानक नदी में गिर गया। बारिश होने के कारण नदी में पानी ज्यादा होने से गहरे पानी में चला गया। साथियों के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने आधे घंटे बाद अमन को नदी से बाहर निकाला। परिजन उसे पीएचसी विजयपुर ले गये। जहां डाॅ. महेंद्र चौधरी ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन अमन को लेकर मंडलीय अस्पताल गए। वहां भी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आए तो मां अंगूरा देवी शव देखते ही बेहोश हो गईं। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। अमन प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अमन के दादा राम नरायन बिंद ने बताया कि कर्णावती नदी में डूबने से पौत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें