फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुएं में दिखा आठ फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
अमोई गांव के कूएं में तैरते मगरमच्छ को देखने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़।-संवाद। - फोटो : credit
विज्ञापन
मड़िहान। अमोई गांव में मंगलवार सुबह सिवान स्थित कुएं में आठ फीट लंबा मगरमच्छ उतराता दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बस्ती से महज 200 मीटर दूर कुएं में मगरमच्छ मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने लाठी-डंडों के साथ कुएं की निगरानी शुरू कर दी, ताकि मगरमच्छ बाहर निकलकर बस्ती की ओर न आ जाए।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रमोद कुमार सुबह करीब छह बजे खेत की ओर गए थे। किसान दीनानाथ यादव के कुएं में झांकने पर उन्हें पानी में कोई बड़ा जीव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो मगरमच्छ था। शोर मचाने पर रितेश सिंह, अरविंद कुमार, इंद्रजीत कुमार समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग और पुलिस को भी अवगत कराया गया।

वन क्षेत्राधिकारी पटेहरा गिरिराज गोवर्धन गिरी ने बताया कि मगरमच्छ करीब पांच किलोमीटर दूर बकहर नदी से बहकर अमोई तक पहुंचा है। बारिश के दौरान तेज बहाव में उसके खंतरा, मड़रिया, बभनी और थपनवा होते हुए यहां पहुंचने की आशंका है। कुएं में अधिक पानी और मगरमच्छ के करीब आठ फीट लंबा होने के कारण उसे पकड़ने में परेशानी हो रही है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित निकालने में जुटी है। लगातार बारिश भी अभियान में बाधा बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें