फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गढ़वा गांव की बस्ती में पहुंचा आठ फीट का मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलिया। सुबांव कलां के गढ़वा गांव की कोल बस्ती में शनिवार की रात मोलई कोल के घर के पास आठ फीट लंबा मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नाले में कूद कर भाग गया।
बस्ती में मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम पहुंची और खेत में टहल रहे मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया तो वह सुसुआड़ नाले के गहरे पानी में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। रेंजर अवध नारायण मिश्र ने बताया कि आठ फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह पास में स्थित नाले में कूद गया। उन्होंने बताया ग्रामीणों को सजग करते हुए गांव में सुरक्षा श्रमिकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें