फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिकअप पर ले जाए रहे आठ गोवंश बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के नदना गांव से वध के लिए ले जाए जा रहे आठ मवेशियों को पुलिस ने सोमवार की सुबह पिकअप से बरामद किया। गाड़ी पर सवार तीन पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग स्थित गढ़वा कोटाघाट पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी मतवार रविप्रकाश, उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र सोमवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब पिकअप वाहन पर वध के लिए लादकर ले जा रहे आठ मवेशियों को बरामद करते हुए एक तस्कर दयाराम कोल निवासी बंजारी कला को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पिकअप चालक सहित तीन लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने देर शाम चार आरोपी दयाराम कोल निवासी बंजारी कला थाना ड्रमंडगंज, राणा उर्फ रजा मोहम्मद निवासी हलिया कस्बा, वाहन स्वामी कृष्णानंद मिश्र निवासी कोनिया लंका वाराणसी और अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें