फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन दिन में बी-पैक्स के बने 1200 सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सहकारिता विभाग की ओर से चलाए गए बी-पैक्स सदस्यता अभियान के दौरान तीन दिन में सोमवार तक 86 समितियों के कुल 1200 नये सदस्य बनाए गए। अभियान का बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

इस बीच साधन सहकारी समिति कैलहट पहुंचकर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभापति व एआर कोऑपरेटिव ने संयुक्त रूप से बी-पैक्स के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। सभापति जगदीश सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद से अभियान में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बी-पैक्स का सदस्य बनने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बी-पैक्स में कम से कम दो सौ नए सदस्य बनाए जाएंगे। सहकारी स्वयं सेवक समिति के कर्मचारी एवं समिति के संचालक मंडल की ओर से ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सदस्यता लेने वाले किसानों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर फसली ऋण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं विविध कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें