फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवंबर में रेंज में आठ इनामी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान रेंज के तीनों जिलों मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही की पुलिस ने नवंबर माह में आठ इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

नवंबर माह में चलाए गए अभियान के दौरान मिर्जापुर में गैंगस्टर एक्ट में 25 हजार के इनामी दिनेश निवासी नई बाजार थाना अहरौरा को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। अहरौरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में 25-25 हजार के इनामी सदावृक्ष उर्फ घुमई व रामवृक्ष उर्फ संजय निवासी जरहा थाना चुनार को गिरफ्तार किया गया। अदलहाट पुलिस ने 50 हजार के इनामी हत्या के मामले में आरोपी विकास कुमार निवासी मुस्कीपुर कोठी थाना गोगरी जनपद खगड़िया बिहार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि भदोही पुलिस ने एटीएम फ्राड गिरोह से संबंधित 15 हजार के इनामी शिव प्रकाश उर्फ शिवा निवासी गनेशीपुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। मिर्जापुर के कटरा कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भदोही के चौरी थाने की पुलिस ने सराफा व्यवसायी से लूटकांड में शामिल 50 हजार के इनामी को गुजरात (बड़ोदरा) से गिरफ्तार किया। भदोही के गोपीगंज पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गोवा से गिरफ्तार किया। भदोही पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी 15 हजार के इनामी राजेश चौहान निवासी लालमनकोट थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें