फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेम प्रसंंग में हुई थी अंडा विक्रेता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र के जमुआ गांव में बीते दिनों अंडा विक्रेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक की पत्नी के एकतरफा प्यार में गांव के एक युवक ने अपने साथियों के साथ अंडा विक्रेता की गला रेतकर हत्या की थी। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने मंगलवार को पुुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्र के जमुआ गांव का रहने वाला राजा पटेल (30) पुत्र जगबीर पटेल बाजार में ठेले पर अंडा बेचता था। शनिवार की देर रात वह बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। मृृतक की पत्नी सुमन देवी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कछवां थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या छानबीन में जुट गए। कुछ सुराग हाथ लगने पर पुलिस ने सोमवार की शाम कोहड़िया बार्डर के पास से आरोपी ओंकार पटेल और उसके दो साथियों राहुल पटेल व अजय पटेल निवासी जमुआ, थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बैट और बाइक बरामद की। एएसपी सिटी नितेश सिंह के अनुसार आरोपी ओंकार पटेल ने पूछताछ में बताया कि वह राजा पटेल की पत्नी सुमन से एकतरफा प्रेम करता था। कुछ दिनों पहले सुमन से बात करते हुए राजा पटेल ने देख लिया था। इस बात को लेकर राजा पटेल के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा पटेल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें