फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंडा विक्रेता की गला रेत कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में अज्ञात हत्यारों ने अंडा विक्रेता का धारदार हथियार से गला रेत दिया। घर लौटते समय हुए हमले में गंभीर रूप से घायल अंडा विक्रेता को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के जमुआ गांव का रहने वाला राजा पटेल (30) पुत्र जगबीर पटेल गांव से बाजार में जाकर ठेले पर अंडा बेचता था। प्रतिदिन की तरह शनिवार को देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में अंधेरे के लाभ उठाकर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने उसका गला रेत दिया। सूचना मिलने पर कछवां थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश करने के साथ ही हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि घर लौटते समय अंडा विक्रेता पर बदमाशों ने हमला कर गला रेत दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें