फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के चिकसी गढ़वा गांव के सामने शनिवार को शाम को बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। इससे बाइक सवार ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी शारदा प्रसाद (40) पुत्र जगदीश शनिवार को सुबह सोनभद्र के इमलिपोखर गांव में सुबह पाही पर गए थे। शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में चिकसी गढ़वा गांव के सामने बेल्डिंग मैटेरियल गिराकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। टकराने के बाद वे बाइक से नीचे गिएकर ट्राली के पहिया के नीचे आ गए। ट्राली का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पटेहरा चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब में मिले आधारकार्ड से पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शारदा से तीन पुत्रियां हैं। पटेहरा चौकी प्रभारी भारत सुमन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष मड़िहान विजय चौरसिया ने बताया हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें