फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कमाऊ पूत की गई जान, बीमार पिता और तीन बहनों का छिना सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार/अहरौरा। जिले में रविवार की रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसमें घर के कमाऊ की भी जान चली गई। इससे बीमार पिता और तीन बहनों का सहारा छिन गया। चुनार थाना क्षेत्र के परसोधा में ट्रक ने बाइक की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। वहीं, वाराणसी-शक्तिनगर रोड पर अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो गांव के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी निवासी लालव्रत (27), राजकुमार राजभर (26), निवासी गौरी चकिया चंदौली और दुर्गा (55) निवासी बैरी मोड़, चकिया जिला चंदौली चुनार क्षेत्र के दीक्षितपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। तीनों परसोधा बाजार से रात साढ़े आठ बजे खाना बनाने का सामान को लेकर बाइक से भट्टे पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। चुनार पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां इलाज के दौरान दुर्गा की मौत हो गई। लालव्रत को डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी तरह अहरौरा थाना क्षेत्र के छातो गांव निवासी राजा धाकड़ (18) और संतोष (17) अहरौरा से बाइक से अपने घर जा रहे थे। वाराणसी-शक्ति नगर मार्ग पर छातो गांव के सामने विश्वनाथ (22) निवासी बलिया शिकारगंज चकिया चंदौली की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान राजा धाकड़ की मौत हो गई। संतोष और विश्वनाथ को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। राजा धाकड़ घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। दो साल पहले उसकी मां का देहांत हो चुका है। पिता मानसिक रूप से बीमार हैं और घर में तीन बहनें भी हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी राजा के कंधों पर थी। उसके जाने से बीमार पिता और तीनों बहनों का सहारा छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें