मिर्जापुर। शहर कोतवाली के वासलीगंज मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक ने बृहस्पतिवार की शाम को जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले कर गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
क्षेत्र निवासी सोनू (25) पुत्र राजू जायसवाल निवासी वासलीगंज ई-रिक्शा चला कर परिवार में योगदान देता था। वह दो भाईयों और एक बहन में छोटा था। बृहस्पतिवार की शाम को उसने घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मंडलीय अस्पताल आए। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि जहर खाने से युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।