फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो लाख यूनिट की नहीं हुई ई-केवाईसी, तीन महीने का राशन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में राशन कार्ड धारकों के प्रत्येक यूनिट के ई-केवाईसी कराने का जिला पूर्ति विभाग की ओर से अभियान चलाया गया था। अभियान में 31 अगस्त तक दो लाख यूनिटों की ई- केवाईसी नहीं हुई थी। इससे अब उनका तीन महीने का राशन निलंबित कर दिया गया है। कहा गया कि जब तक ई-केवाईसी नहीं होगी। उस यूनिट का राशन नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 456025 राशन कार्ड धारक हैं। इसमें 69665 अंत्योदय कार्ड धारक व 386360 पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारक हैं। इन सबकी कुल यूनिट 1915596 है। इसमें से दो लाख से अधिक यूनिट का ई-केवाईसी नहीं हो सका है। अब पूरे जिले में संबंधित यूनिट का राशन रोक दिया गया है। कार्ड धारक का कार्ड तो संचालित रहेगा क्योंकि कार्ड धारक का ई-केवाईसी तो पहले ही किया जा चुका है लेकिन उस कार्ड में अंकित प्रत्येक यूनिट धारक का ई- केवाईसी होना आवश्यक था। जिस यूनिट का ईकेवाईसी हुआ है उसका राशन मिलेगा और जिसका नहीं हुआ है, उसका राशन नहीं मिलेगा।

कोटेदार के माध्यम से राशन कार्ड के जिस यूनिट की ई-केवाईसी नहीं हो सकी है, वहां कराई जा सकती है। यदि कोई अधिक समस्या होती है तो उसके लिए विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है। - संजय प्रसाद जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें