फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News : नवरात्र में मां विंध्यवासिनी दरबार में दर्शन पूजन के लिए भोर में ही लग जा रही भकतों की कतार

Thu, 03 Apr 2025 11:43 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने जयकारा लगाया और माता के दरबार हाजिरी लगाकर खुद को कृतार्थ किया। 
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगा भक्तों का तांता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विंध्याचल धार्मिक नगरी में जगत कल्याणी माता विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाने बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भोर में ही लंबी कतार लग जा रही है। चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मंदिर पहुंचे आस्थावानो ने श्रद्धा से दर्शन पूजन कर मंगल कामना की।

विज्ञापन


भोर में मंगला आरती और श्रृंगार पूजन के उपरांत विंध्यवासिनी माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। सुबह से लेकर देर रात तक अनवरत विंध्यवासिनी मंदिर में माता की जय जयकार गूंजती रही।
चैत्र नवरात्र की षष्ठी तिथि पर देश के कोने कोने से आए भक्तों  ने देवी दरबार में मत्था टेका।

गंगा स्नान कर घंटों कतार में खड़े होने के उपरांत देवी धाम पहुंचे श्रद्धालु माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। क्या छोटे और क्या बड़े सभी जगत जननी मां विंध्यवासिनी की भक्ति में तल्लीन नजर आए। देवी दरबार पहुंचे श्रद्धालु माता की एक झलक पाने को बेताब दिखे।
विज्ञापन


घंटा घड़ियाल शंख के साथ बजते नगाड़े की धुन के बीच पहाड़ा वाली के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। मंदिर की छत पर जगह जगह आसन बिछा कर बैठे साधकों का पूजन अनुष्ठान नवरात्र की षष्ठी तिथि पर भी अनवरत जारी रहा।

साथ ही अष्टभुजा पहाड़ पर भी बस दूरदराज से आए बड़ी संख्या में संत महात्मा और साधक विविध प्रकार के मंत्रों बीच आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के पूजन अनुष्ठान में पूरी तन्मयता से तल्लीन नजर आए त्रिकोण परिक्रमा पथ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी के दरबार में भी सुबह से दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा।

गुड़हल कमल और गुलाब के पुष्पों से किया गया देवी मां का भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। वर्तमान समय में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के दृष्टिगत विंध्याचल धाम क्षेत्र में प्रशासनिक तौर पर प्रशासनिक तौर पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान ध्यान करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। वही मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के उपरांत श्रद्धालु अपने अपने परिवार के साथ विंध्य की गलियों में भ्रमण कर सजी दुकानों से अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद इंतजाम कराए गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें