कछवा रोड। थाना क्षेत्र के ठटरा गांव में मां शारदा मंदिर पॉइंट के पास अंडरपास ब्रिज पर खड़े ट्रक में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर चालक दिलीप कुमार पटेल (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई। दिलीप कुमार पटेल अहरौरा मिर्जापुर का निवासी था और जौनपुर में कोयला उतारकर औराई होते हुए वाराणसी की ओर जा रहा था। मंगलवार करीब 11 बजे ठटरा गांव में मां शारदा मंदिर पॉइंट के पास हादसा हुआ। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद