फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पछुवा हवा के कारण चौबीस घंटे में चार डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आंधी, तूफान और बारिश के दो दिन बाद मौसम ने करवट बदल ली है। चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। माैसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 39 डिग्री था। सुबह सात बजे ही तीखी धूप हो गई। लू के थपेड़ों ने राहगीरों को बेहाल कर दिया। लोग सिर ढंककर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकले। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

इस वर्ष 15 अप्रैल से 28 अप्रैल तक गर्मी रही। तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया था। 29 अप्रैल को तेज बारिश और आंधी के कारण तापमान में गिरावट आ गई। 4 मई तक आंधी बारिश का प्रभाव रहा। इसके बाद 13 मई को एक बार फिर आंधी और तूफान ने तबाही मचाई। साथ ही पारा लुढ़क गया था।

जरूरी न हो तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से न निकलें
पीडीडीयू नगर। लू के प्रकोप को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। मंडलीय रेल चिकित्सालय के डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि जरूरी न हो तो दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर निकले से बचें। उन्होंने खूब पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने की अपील की।
विज्ञापन


अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम प्रभारी यूपी ने कहा कि निचले क्षोभमंडल में प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग पर बने चक्रवाती परिसंचरण व दक्षिणी राजस्थान से आ रही पूरवा हवाओं की मध्य क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं के साथ हो रही प्रतिक्रिया के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा।

25 मई से शुरू होगा नौतपा
पीडीडीयू नगगर। इस वर्ष नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिसके प्रभाव से लगातार 9 दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलती है। पीडीडीयू नगर के ज्योतिष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि इन दिनों में धरती का तपना अच्छी बारिश के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के दौरान नौतपा का आरंभ होता है। इस दौरान सूर्य 15 दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण करते हैं। इस 15 दिनों की अवधि के शुरुआती 9 दिनों को ही नौतपा कहा जाता है। इन दिनों में बारिश का होना बारिश के मौसम के लिए अच्छा नहीं मना जाता है। जबकि नौतपा के दौरान बारिश का न होना मानसून में अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है। इस वर्ष 25 मई से 2 जून तक सूर्य वृषभ राशि से रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे और इसके बाद इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें