फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदवा नदी पर पुल बनने से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश की दूरी होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय विकास खंड के सोनगढ़ा गांव कनौठी आश्रम के सामने अदवा नदी में नब्बे लाख रुपये की लगात से पक्का पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के निर्माण से एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश की दूरी कम हो जाएगी। पुल का निर्माण कार्य बीते 15 मार्च से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अदवा नदी में पुल के निर्माण पूरा हो जाने से कोरावल क्षेत्र के बैधा, उमरिया, गजरिया, मनिगढा, देवरी, झरना, बडौहा, तीता, पटपरा, फुलियारी, करौंदिया, सोनगढ़ा, राजपुर, पवारी खुर्द व गौरवा सहित पडोसी मध्य प्रदेश के सीधी, सिंगरौली एवं रीवां जनपद के लोगों के आवगमन में दूरी कम हो जाएगी। बताते चलें कि बारिश के दिनों में क्षेत्रीय लोगों को नदी के पानी से होकर गुजरना पड़ता था। इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के जेई संतोष कुमार का कहना है कि बारिश के पहले पुल का स्लैब ढाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें