फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीएसओ ने विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय खजुरी एवं प्राथमिक विद्यालय पठानपट्टी में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। भोजन ठीकठाक मिलने पर उन्होंने संतोष जताया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पठानपट्टी जर्जर घोषित किया जा चुका है। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर कंपोजिट विद्यालय खजुरी से संबद्ध किया गया है। मंगलवार को दोपहर में कंपोजिट विद्यालय खजुरी पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल रसोई घर के अंदर पहुंचकर भोजन का अवलोकन किया। बच्चों के लिए चावल व सब्जीयुक्त दाल बनाया गया था। उन्होंने भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। । गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर संतोष जताया। डीएसओ ने बताया विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 141 बच्चे हैं। इनमें से मंगलवार को केवल 41 बच्चे उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि घर से विद्यालय दूर होने के चलते बच्चे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें