फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: पुजारी से विवाद के बाद युवक ने मंदिर में क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, नशे में था आरोपी

Tue, 24 Aug 2021 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

नशे में धुत शराबी ने पुजारी से विवाद के चलते भगवान बामन की प्रतिमा को खंडित किया। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के जलाशय स्थित पर्वत शिखर पर विद्यमान भगवान बामन की सवा फीट ऊंची प्रतिमा को एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक शराब के नशे में था, उसने पुजारी से विवाद किया था।

विज्ञापन


प्राचीन प्रतिमा का हाथ व पैर सहित अन्य कई हिस्सा खंडित हो गया। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ना चाहा तो अंधेरे का लाभ उठाकर नशे की हालत में  युवक भाग गया।

पुलिस रात भर युवक की तलाश करती रही लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। मंगलवार की सुबह मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। युवक के परिजन नई मूर्ति स्थापित कराने के लिए ग्रामीणों और पुलिस की पंचायत में मान मनौवल कर मामला हल करने में जुटे रहे, लेकिन आस्थावान श्रद्धालुओं में घटना को लेकर रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें