जिससे गोदाम में रखी करीब पांच लाख रुपये मूल्य की दवाइयां जलकर नष्ट हो गईं। भोर में गोदाम से धुंआ निकालते देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना गोदाम मालिक को देते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया। मौके पर पहुुंचे अग्निशमन कर्मियों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धुंधीकटरा कोतवाली मोहल्ला निवासी कवल चंद्र वर्मा की विंध्य मेडिकल एजेंसी के नाम से दवा की दूकान है।
इसके लिए धुंधी कटरा में ही एक गोदाम ले रखा है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की रात कवलचंद्र वर्मा गोदाम बंद कर घर चले गए। देर रात गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोगों को घटना की जानकारी होती तब तक गोदाम में रखी अधिकांश दवाएं जलकर नष्ट हो चुकी थीं। भोर करीब पांच बजे टहलने निकले लोगों ने कवलचंद्र के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी। गोदाम मालिक के अनुसार आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।