फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तापमान में गिरने से सुबह-शाम गलन का अहसास

विज्ञापन
वासलीगंज बाजार में फूटपाथ पर गर्म कपड़ों की दुकानें सजाता दुकानदार।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंडक बढ़ने लगी है। हल्की धुंध और ठंडी हवाओं के बीच अब लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। मौसम में बदलाव का असर बाजारों में भी दिखने लगा है। कचहरी, वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार और त्रिमुहानी में दुकानदारों ने स्वेटर, जैकेट और कश्मीरी शॉल की दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह और शाम हल्की धुंध भी दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस था।
बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग की ग्रामीण मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें