अनगढ़ स्थित पटेल धर्मशाला में बुधवार को अपना दल कमेरावादी की बैठक में पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। मांग की गई कि राष्ट्रीय कृषि आयोग का गठन हो। साथ ही मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था हो ताकि किसानों से उनके घर से खरीद की जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि आयोग का गठन किया जाए। साथ ही खाद्यान्न की खरीद के लिए मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था की जाए ताकि जो किसान ट्रैक्टर का भाड़ा दे पाने में असमर्थ हैं, वह भी अपना खाद्यान्न बेच सके। उन्होंने कहा कि किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुओं पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार अपना दल कमेरावादी विधान सभा चुनाव में दमदारी से अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि दो जुलाई से पार्टी का प्रदेश व्यापी अभियान शुरु होगा। अध्यक्षता श्याम बहादुर पटेल ने किया। बैठक में सुरेेश पटेल, रमाशंकर पटेल, लालमूरत पटेल, मंगला पटेल, सुरेंद्र पटेल, त्रिलोकी पटेल, अर्जुन पटेल, रामसागर पटेल, श्याम सुंदर पटेल आदि थे। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कई जगहों पर स्वागत किया गया।