फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पास लेने के विवाद में चालक को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। कटरा कोतवाली क्षेत्र में लूट व हत्या के मामले की पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई है कि बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक और वारदात हो गई। जिगना थाना क्षेत्र के नगवासी गांव के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े पिकअप चालक से पास लेने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। हमले में घायल पिकअप चालक को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के कोटरा कंतित बलुआ गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह (38) पुत्र रामबदन सिंह गोड़सर बाजार से आलू व प्याज खरीदकर पिकअप वाहन से किराना की दुकानों आदि पर पहुंचाने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे प्रदीप अपना वाहन लेकर नगवासी गांंव के पास सीताराम तालाब के पास के पहुंचे थे कि नगवासी गांव निवासी बाइक सवार लवकुश पांडेय ने संकेत देकर वाहन को रोका। आरोप है कि लवकुश से पास लेने को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने पर बाइक सवार ने गाड़ी खड़ी करके पिकअप चालक प्रदीप कुमार सिंह पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। प्रदीप के हाथ व पेट में कई बार चाकू से वार किया गया। चीख पुकार सुनकर तालाब में काम कर रहे मजदूर जब आए तो हमलावर बाइक से फरार हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल प्रदीप के भाई उदय राज ने बताया कि उनका भाई आलू बेचने गया था। रास्ते में साइड लेने के विवाद में बाइक सवार ने चाकू मारा है। थानाध्यक्ष जिगना रविकांत मिश्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल प्रदीप कुमार सिंह अस्पताल में भर्ती है। तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीओ लालगंज मंजरी राव का कहना है कि एक पिकअप चालक को बाइक सवार ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें