फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: माध्यमिक शिक्षक संघ का अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज प्रबंधन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाने के साथ ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का क्रमिक अनशन चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में जारी रहा। क्रमिक अनशन पर चौथे दिन मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह एवं राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह बैठे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी अपनी गरिमा के विपरीत आचरण कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने से भाग रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं बैठ रहे हैं, इसके चलते पटल सहायक भी फाइलों पर हस्ताक्षर कराने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। चयन वेतनमान, अवशेष देयकों आदि से संबंधित प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधक पर लगे वित्तीय अनियमितता से जुड़े आरोपों की जांच कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे, जिला मंत्री डॉ. रमा शंकर शुक्ल, जटाशंकर तिवारी, डॉ. शशिधर उपाध्याय, हीरालाल मिश्र, ओंकार नाथ द्विवेदी, व्यावसायिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रदीप कुमार पांडे, विमल कुमार दुबे, सुरेश कुमार जायसवाल, विकास केसरवानी, धर्मेंद्र कुमार, रामबाबू सोनकर, डॉ. धर्मराज सिंह, राजीव कुमार यादव, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें