फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल जा रही छात्रा से चालक ने की छेड़खानी, ऑटो से कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अदलहाट, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की आठवीं की 15 वर्षीय छात्रा के साथ मंगलवार सुबह ऑटो चालक कपिल ने चलती गाड़ी में छेड़खानी की। इससे घबराकर छात्रा ऑटो से कूद गई। स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। छेड़खानी मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को जेल भेज दिया।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे विद्यालय जाने के लिए वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर खड़ी थी। उसी दौरान आरोपी ऑटो चालक आया और बेटी को बैठने के लिए कहकर स्कूल छोड़ने की बात कही। बेटी ऑटो में बैठकर जाने लगी। कुछ दूर जाने के बाद ऑटो चालक ने उसे अकेला पाकर छेड़ना शुरू कर दिया। इससे घबराकर वह बाजार में सड़क किनारे ऑटो से कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छात्रा की आपबीती सुनने के बाद चालक कपिल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कपिल को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें