फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनियंत्रित बाइक नहर में गिरी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ गांव के सामने नहर पर सोमवार की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सोनभद्र जिले के घोरावल थाना अंतर्गत जोगिनी गांव निवासी राजनाथ (26) पुत्र प्रेम पिछले तीन वर्षो से अपने ससुराल संतनगर थाना क्षेत्र के मलुआ गांव में ससुर ढेलई के यहां रह रहे थे। सोमवार की रात लगभग 10 बजे खाना खाने के बाद बाइक से सोनरई जंगल में स्थित खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान मलुआ गांव के पास सड़क किनारे नहर में अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में राजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे ससुराल के लोग घायल को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. बहाल अहमद ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस की मदद से घायल को मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामसरीख ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें