मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिजन मंगलवार की शाम एक किशोरी का इलाज कराने निजी साधन से सीएचसी मड़िहान पहुँचे थे। जिसकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने किशोरी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के नाम पर परिजन चुपके से वहां से चले गए।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता अपनी 16 वर्षीय पुत्री का इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। इलाज से पहले चिकित्सक ने देखते ही किशोरी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शरीर से अधिक रक्तस्राव होने से किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। उसका पहले किसी निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। वहां से जवाब मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया।