फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मछहा गांव में खेत की जोताई के लिए जाते समय नहर के पास ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की उसके नीचे दबकर मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिगना थाने के मछहा गांव निवासी नवीन कुमार मिश्र उर्फ संतू (18) सोमवार को दोपहर में करीब एक बजे अपना ट्रैक्टर लेकर बंधी के पास खेत की जोताई करने जा रहे थे। ट्रैक्टर पर गांव के परानू बिंद (19) व दुर्गा प्रसाद (20) भी बैठे थे। नहर के पास अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इसके ट्रैक्टर के नीचे नवीन कुमार दब गए। इस हादसे में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परानू बिंद का हाथ टूट गया और दुर्गा प्रसाद को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से नवीन कुमार को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। नवीन पांच भाइयों में छोटा था। वे बाहर रहते थे। रविवार की शाम को ही घर आएथे। ग्राम प्रधान सविता देवी ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से नवीन की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना थाने में नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें