फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के कैमारसूलपुर-मदरा संपर्क मार्ग पर सोमवार को ट्रैक्टर के अगले चक्के का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर को हटवाकर शव को निकलवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धारा गांव निवासी आबिद अंसारी ट्रैक्टर लेकर कैमारसूलपुर से मदरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर का अगला चक्के का टायर फट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे आबिद के नीचे दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आबिद माता-पिता की पांच संतानों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। मौत से मां समशुनिशा व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मेराजुद्दीन अंसारी ने पुत्र की मौत होने पर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर का टायर फटने से वाहन पलट गया। वाहन के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें