फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने सेे चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के सिद्धनाथ दरी के पास शुक्रवार की रात को चढ़ाई पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच का ज्वाइंट टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर को हटवाकर शव को बाहर निकलवाया। सोनभद्र के कर्मा निवासी राहुल यादव के ट्रैक्टर को लेकर अदलहाट थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी चालक धीरेंद्र पटेल (30), पुत्र अवध नारायण पटेल, राजगढ़ पुआल लेने आया था। वह शुक्रवार की रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पुआल लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। जैसे ही वही चुनार थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ दरी के पास पहुंचा तो चढ़ाई पर ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच का ज्वाइंट टूट गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंचे सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी इंद्र भूषण मिश्रा ने जेसीबी मंगाकर ट्रैक्टर को हटवाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सिद्धनाथ की दरी के पास चढ़ाई पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच ज्वाइंट टूटने से ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें