फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया नगर में तीन दिनों से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका सीमा अंतर्गत लोहिया नगर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के कुछ हिस्से में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से रोजेदारों में पालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश है। इलाके के लोग चरमराई पेयजल आपूर्ति की शिकायत मौखिक रूप से पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों से की है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नही हो सका।
विज्ञापन

रमजान माह के चलते इस समय इलाके के लोगों को पानी की अधिक आवश्यकता है क्योंकि रोजा रखने वाले रोजेदारों को नमाज पढ़ने के लिए कई बार हाथ पैर धुलना पड़ता है। मजबूरी में रोजेदार व अन्य लोग पास पड़ोस के हैंडपंप से पानी लाकर किसी तरह काम चला रहे हैं। रोजेदारों ने समस्या का शीघ्र समाधान कराये जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है। जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इलाके के लोगों को टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पाइप लाइन से आपूर्ति की शीघ्र व्यवस्था बनायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें